क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे? अगर पाकिस्तान को ऐसा लगा सूर्या ने अजीब जवाब दिया


मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है। भारत के युवा और धमाकेदार ओपनर अभिषेक शर्मा रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए फिट हैं। वह एक इंफेक्शन वाली बीमारी की वजह से नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह संजू सैमसन खेलते दिखे थे। लेकिन अब अभिषेक शर्मा एक बार फिर भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।


क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे? सूर्यकुमार यादव ने दिया जवाब

पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे। इस पर उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान के बयान का हवाला देते हुए साफ किया कि अभिषेक शर्मा मैदान पर जरूर उतरेंगे। सूर्यकुमार यादव ने कहा, "अगर पाकिस्तान चाहता है कि हम अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है। वह कल खेलेंगे।" उनका यह जवाब पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा के बयान के बाद आया है। अभिषेक के बारे में बात करते हुए आगा ने कहा था, "हम जानते हैं कि अभिषेक शर्मा एक अच्छे खिलाड़ी हैं। मुझे सच में उम्मीद है कि वह कल खेलेंगे क्योंकि हमें उनकी बेस्ट टीम के खिलाफ खेलना है। मुझे उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे और कल खेल पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports