अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज होगा


प्रयागराज।  शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ  नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की एफआईआर दर्ज करने के आदेश शनिवार को प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने दिए। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके यह आरोप लगाए थे। कैमरे के सामने कोर्ट में बच्चों बयान दर्ज हुए थे। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की जांच रिपोर्ट के बाद केस दर्ज करने के आदेश जारी किए।

डिप्टी सीएम और अखिलेश यादव को चैलेंज

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा- अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम से कहना चाहता हूं कि मेरे साथ पैदल यात्रा में चलिए। विद्यामठ बनारस जा रहा हूं। जहां पर रंग रलिया मनाते हैं। पंचम तल पर दिखाना चाहता हूं। जहां पर इनका शीश महल है। वहां पर इनकी सखियां रहती है। जिसका नाम भी पता है। आज से पैदल यात्रा मेरी चलेगी।

हम न्याय के लिए दर दर लोगों के बीच में जाएंगे। सनातन को जिताने के लिए सनातन की बात ऐसे भ्रष्ट, लोगों को ऐसे पद पर नहीं बैठना चाहिए। ये लोग आज जेल के अंदर होने चाहिए। इसलिए हम लोग आज से यात्रा शुरु कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports