-नए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल, तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ए कैटेगरी में
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को खिलाडिय़ों के नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की, जिसमें बड़े बदलाव किए गए हैं। सीनियर सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को उम्मीद के मुताबिक बी कैटेगरी में रखा गया है। खास बात यह है कि बीसीसीआई ने अब 7 करोड़ रुपये की सैलरी वाली सबसे ऊंची कैटेगरी ए प्लस को खत्म कर दिया है। बीसीसीआई ने घोषणा की है कि कुल 30 पुरुष और 21 महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी कैटेगरी में सालाना कॉन्ट्रैक्ट दिए जाएंगे।
गिल, बुमराह और जडेजा 'एÓ कैटेगरी में
नए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 'एÓ कैटेगरी में रखा गया है। बीसीसीआई ने अभी तीनों कैटेगरी के लिए सैलरी की घोषणा नहीं की है। पिछले स्ट्रक्चर के हिसाब से 'एÓ कैटेगरी के लिए 5 करोड़, 'बीÓ कैटेगरी के लिए 3 करोड़ और 'सीÓ कैटेगरी के लिए 1 करोड़ मिलते थे।
कोहली-रोहित की कैटेगरी क्यों गिरी?
विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और अभी सिफऱ् वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं। नियमों के हिसाब से, एक ही फ़ॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी सबसे ऊँची कैटेगरी में नहीं रह सकते, इसलिए उन्हें बी कैटेगरी में रखा गया है।
'ए प्लसÓ कैटेगरी खत्म करने की वजह
माना जाता है कि 'ए प्लसÓ कैटेगरी की शुरुआत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सुझाव पर एडमिनिस्ट्रेटर्स की कमेटी ने की थी। यह कैटेगरी उन खिलाडिय़ों के लिए रिज़र्व थी जो तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी-20) क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्म करते थे। पिछले कुछ सालों में सिफऱ् कोहली, रोहित, जडेजा और बुमराह को ही इस कैटेगरी से नवाज़ा गया है। अब ये तीनों बड़े खिलाड़ी क्रिकेट के एक या दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं।
