नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास खड़ी एक कार में तीन लाशें मिलीं। घटना को 18 घंटे हो गए हैं लेकिन इसके पीछे की पूरी कहानी अभी तक सामने नहीं आई है। मामला और उलझता जा रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को सुसाइड मान रही है, लेकिन दूसरी तरफ, मरने वालों के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि यह मर्डर है। इससे इन तीनों की मौत का रहस्य और बढ़ गया है।
दिल्ली पुलिस को रविवार दोपहर 3.50 बजे पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास हुई घटना के बारे में कॉल आया। मौके पर पहुंची टीम को एक कार में दो पुरुष और एक महिला मरे हुए मिले। मरने वालों में 76 साल के रणधीर, 40 साल के शिव नरेश और 40 साल की लक्ष्मी शामिल हैं। रणधीर कार के मालिक थे और शिव नरेश उनके लिए प्रॉपर्टी का काम करते थे। पुलिस को तीनों के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। इसलिए, पहली नजऱ में यह सुसाइड का मामला लग रहा है। हालांकि, शिव नरेश के भाई राम नरेश ने इस मामले में मर्डर का शक जताया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो जाएगी।
सफ़ेद कार और तीनों की बर्बाद जि़ंदगी
एयरपोर्ट ब्रिज के पास खड़ी उस सफ़ेद कार की तस्वीर बहुत डरावनी थी। दोपहर में जब लोगों ने देखा कि कार में सवार तीनों लोग हिल-डुल नहीं रहे हैं, तो उन्होंने पुलिस को इन्फॉर्म किया। इसी कार के अंदर रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी देवी की बॉडी मिली। घटना को 18 घंटे हो गए हैं, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
बुलाया और फिर मर्डर कर दिया
इस घटना में मृतक शिव नरेश के भाई राम नरेश ने एक गंभीर दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। मेरे भाई को कॉल करके बुलाया गया था। उनका हेलमेट कार में ही मिला। उन्हें शक है कि उन्हें किसी साजि़श के तहत मारा गया है क्योंकि वह प्रॉपर्टी के काम से जुड़े थे। लेकिन पुलिस जांच के मुताबिक, बॉडी पर कोई चोट नहीं थी, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, इसलिए अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह सुसाइड ही रहा होगा। लेकिन कार में सवार तीनों लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शक यह भी है कि उन्हें कोई ज़हरीली चीज़ खिलाई गई थी, लेकिन इसका जवाब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल पाएगा।
प्रॉपर्टी का झगड़ा या कोई और वजह?
मृतक शिव नरेश अपने मालिक रणधीर के लिए प्रॉपर्टी का काम संभालता था। रणधीर की बॉडी भी कार में है। मालिक और कर्मचारी के साथ एक महिला की बॉडी मिलने से मामला और उलझ गया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन तीनों का आपस में क्या कनेक्शन था, मौत से कुछ घंटे पहले उनकी क्या हरकतें थीं। जिससे पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तीनों यहां कैसे पहुंचे जहां उनकी बॉडी मिली।
