एमसीबी । अमृतधारा महोत्सव 2026 का आयोजन 15 फरवरी 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। उक्त महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का आगमन संभावित है। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अमृतधारा महोत्सव की आवश्यक तैयारियों के संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आंनद डोंगरे को नोडल अधिकारी एवं लिंगराज सिदार संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी दायित्व सौपें गये हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा को विभागों को स्टॉल आबंटन एवं हितग्राहियों को सामग्री, चेक, उपकरण आदि का वितरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किग, वाहन व्यवस्था, टैªफिक, ब्लड ग्रुप व्यवस्था, मुख्य मंच एवं कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केल्हारी, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप संचालक उद्यानिकी एवं जिला नोडल अधिकारी, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को मुख्य मंच व्यवस्था, बैनर, फ्लैक्स, पुष्प सज्जा, बैठक व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार, नियत स्थल पर हैलीपैड, मंच एवं वीआईपी तथा कलाकार हेतु ग्रीन रूम का निर्माण, वेटिंग रूम, बैरीकेटिंग, टेंट आदि का सम्पूर्ण व्यवस्था, मंच के समीप पृथक से हितग्राहियों के स्टॉल से मुख्य मंच तक आने हेतु सीढी, रैम्प का आवश्यकतानुसार निर्माण तथा समस्त कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार समतलीकरण की जिम्मेदारी सौपी गई है।
इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी वन, वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ को सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु बांस-बल्ली एवं फारेस्ट रेस्ट हाउस में अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं। कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (विद्युत एवं यांत्रिकी), कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ एवं ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को कार्यक्रम स्थल पर माईक, साउड सिस्टम मंच एवं आस-पास लाईट, पीए सिस्टम की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन लगवाना, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर सहित, मंच व दर्शक दीर्धा में प्रकाश की व्यवस्था, कार्यक्रम पर एक दिवस पूर्व साउड सिस्टम एवं एलईडी स्क्रीन की जांच पड़ताल कर ओके रिपोर्ट प्रस्तुत करना।

कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ को आमंत्रण पत्र प्रिंट करना, संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ एवं जिला परिवहन अधिकारी को प्रोटोकॉल एवं कलाकार हेतु परिवहन व्यवस्था, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केल्हारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रभारी एवं उद्घोषक व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को कार्यक्रम के दौरान मंच पर दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का संपूर्ण प्रभार, मंच संचालन एवं स्थानीय कलाकारों को लाने, ले जाने, ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका मनेन्द्रगढ, नगर पंचायत खोंगापानी, नई लेदरी, झ्ागराखांड एवं जनकपुर को संस्कृति विभाग से आये कलाकारों की आवश्यक व्यवस्था, जिला आबकारी अधिकारी एवं जिला खनिज अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी का एल्बम तैयार कराकर प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Tags
छत्तीसगढ़ न्यूज़