पूर्व भारतीय क्रिकेटर गिरफ्तार; नशे में 3 कारें चला रहा था...



-पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया


वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में अकोटा पुलिस ने पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर जैकब मार्टिन को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार, जैकब मार्टिन अकोटा डांडिया बाजार पुल पर कार चला रहा था, तभी उसका कंट्रोल खो गया और कार ने दो-तीन गाडिय़ों को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें गुजरात के वडोदरा शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक्सीडेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह घटना 26 जनवरी की आधी रात को हुई थी।


एक्सीडेंट कैसे हुआ?


जैकब मार्टिन अपनी कार से अकोटा इलाके में पुनीत नगर सोसाइटी जा रहे थे। सुबह करीब 2:30 बजे बहुत ज़्यादा नशे में होने की वजह से उनका कार से कंट्रोल खो गया और सड़क किनारे खड़ी तीन कारों से टकरा गए। टक्कर में तीनों गाडिय़ां बुरी तरह डैमेज हो गईं। एक्सीडेंट की आवाज़ सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को फ़ोन किया। अकोटा पुलिस ने जब मार्टिन की जांच की तो साफ़ पता चला कि वह नशे में था, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, मार्टिन अपनी बेटी के जन्मदिन के मौके पर एक दोस्त के घर की छत पर पार्टी कर रहा था। इससे पहले पुलिस ने मार्टिन समेत छह लोगों को गैर-कानूनी तरीके से शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया था।


जैकब मार्टिन कौन है?


जैकब मार्टिन ने 1999 से 2001 के बीच भारत के लिए 10 वन-डे इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने फस्र्ट-क्लास क्रिकेट में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए 138 मैचों में 9,192 रन बनाए हैं, जिसमें 23 सेंचुरी शामिल हैं। उनके नाम 1998-99 के रणजी सीजन में 1000 से ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। रिटायरमेंट के बाद, वे कोचिंग और बिजऩेस में एक्टिव रहे। हालांकि, इस गंभीर जुर्म ने उनकी इमेज को बड़ा झटका दिया है।


कुछ साल पहले आया था बुरा वक्त


सात साल पहले, मार्टिन का वडोदरा में एक एक्सीडेंट हुआ था। इसमें उनके लिवर और लंग्स डैमेज हो गए थे। वे गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। उनके परिवार के पास उनके इलाज के लिए पैसे खत्म हो गए थे और उन्हें फाइनेंशियल मदद की सख्त ज़रूरत थी। मार्टिन के परिवार ने तब उनके इलाज के लिए फंड मांगा, जिसके बाद बीसीसीआई, बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन और कई क्रिकेटर आगे आए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports