एक इंटरव्यू में, करण जौहर ने अक्षय खन्ना से पूछा बॉलीवुड की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस कौन है? अक्षय खन्ना एक बार फिर फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत का रोल निभाकर चर्चा में हैं। अक्षय की एक्टिंग की हर जगह तारीफ़ हो रही है। हर जगह, सिफऱ् अक्षय खन्ना और उनके स्वैग की चर्चा हो रही है। ऐसे में उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
अक्षय खन्ना करण जौहर के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इस इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मौजूद थे। इस इंटरव्यू में अक्षय खन्ना से करण जौहर ने पूछा बॉलीवुड में सबसे सेक्सी एक्ट्रेस कौन है? इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय खन्ना ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया। उन्होंने कहा था मैं जब भी उनसे मिलता हूं, उन्हें देखता रहता हूं। कोई भी आसानी से उनसे अपनी नजऱें नहीं हटा पाता।
उन्होंने आगे कहा, असल में, अब उन्हें इन सबकी आदत हो गई है। लेकिन एक समय पर हमें शर्म आती है, ओह हम कब से देख रहे हैं। अक्षय खन्ना ने यह भी कहा था, वह खूबसूरत हैं लेकिन दिल से भी उतनी ही खूबसूरत हैं। हमने ताल फिल्म में साथ काम किया था... वह सच में बहुत अच्छा काम करती हैं। अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय दोनों ने 'तालÓ और 'आ अब लौट चलेÓ फिल्मों में साथ काम किया था।
