- शुक्रवार को पुतिन के आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरु आत होगी
- राष्ट्रपति भवन प्रांगण में उनके पारंपरिक स्टाइल में स्वागत
नई दिल्ली । राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बहु प्रतीक्षित भारत यात्रा पर गुरुवार शाम यहां पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिन की यात्रा पर आ रहे पुतिन का पालम हवाई अड्डा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। रूसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा चार वर्ष के अंतराल पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन के कार्यक्रमों में शुक्रवार को 23 वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता सबसे प्रमुख आयोजन है। पुतिन करीब 30 घंटे तक भारत में रहेंगे। उनका यह दौरा भारत-रूस के बीच रणनीतिक संबंधों के 25 साल पूरे होने पर हो रहा है। अक्टूबर 2000 में रुसी राष्ट्रपति पुतिन और भारतीय पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर कर इसकी शुरुआत की थी।
Tags
देश
