अमित शाह बोले- कांग्रेस ने एसआईआर पर झूठ फैलाया, घुसपैठिए तय नहीं करेंगे कौन सीएम-पीएम बनेगा



नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा हुई। सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा में भाग लिया। अमित शाह ने कहा कि एसआईआर पर चर्चा नहीं हो सकती है, क्योंकि चुनाव आयोग सरकार के अधीन काम नहीं करता,  वह एक स्वतंत्र संस्था है। कांग्रेस एसआईआर को लेकर झूठ फैला रही है। कांग्रेस की ओर से जो झूठ फैलाया गया है, मैं उसका जवाब दूंगा।  


 वोटर लिस्ट गलत तो चुनाव कैसे सही होंगे

अमित शाह ने कहा, 2004 के बाद अब 2025 में एसआईआर हो रहा है। इस बार हम हैं। अब तक 2004 तक किसी भी दल ने विरोध नहीं किया था। अगर लोकतंत्र में चुनाव जिस आधार पर होते हैं, अब वो वोटर लिस्ट ही गलत है तो चुनाव कैसे सही हो सकते हैं। समय-समय पर इसका एसआईआर जरूरी है। इसलिए चुनाव आयोग ने यह तय किया कि एसआईआर हो।

गृह मंत्री ने कहा- राहुल गांधी ने परमाणु बम फोड़ा था

अमित शाह ने कहा कि 1995 में एक जजमेंट आया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जहां मतदाता का नाम दर्ज किया जाना है। वहां रिटर्निंग अफसर तय कर सकता है कि आवेदक भारत का नागरिक है या नहीं है। लाल बाबू हुसैन बनाम मतदाता रिजस्ट्रेशन ऑफिसर का मामला। राहुल गांधी ने परमाणु बम फोड़ा था। उन्होंने कहा- हरियाणा में एक ही घर में 501 वोट पड़े। ये घर एक एकड़ में है। सभी मकानों को एक ही नंबर दिया, क्योंकि वो पुस्तैनी मकान। ये न फर्जी घर है। न वोटर है।

मैं राहुल गांधी के सभी सवालों का जवाब दूंगा

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मेरा दायित्व है कि सही जानकारी देना। जितने आरोप लगे उनके जवाब देना। मैं राहुल गांधी के सभी सवालों का जवाबों दे रहा हूं। आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति एक जगह से दूसरी जगह गया है तो नाम हटाने का अधिकार अधिकारी से वापस ले लिया गया। इसलिए ये परेशानी खड़ी हुई है। ये सामान्य गलतियां हैं। वोट काटने का जिसका अधिकार है उसे रोका गया। एसआरआई से यही सुधरना है। विपक्ष इसे वोट चोरी कर रहा है। मैं बताता हूं वोट चोरी क्या है।

नेहरू पीएम बने, तब पहली वोट चोरी हुई थी

वोट चोरी पर अमित शाह बोले- इसके तीन आयाम हैं। मतदाता नहीं होना, गलत प्रकार से चुनाव जीतना, जनादेश न मिलने पर कोई पद प्राप्त करना। ये वोट चोरी होती है। आजादी के बाद देश का पीएम तय करना पहली वोट चोरी की घटना था। पटेल को 28 और नेहरू को 2 वोट मिले। पीएम नेहरू बने। प्रांत के प्रतिनिधियों ने ये वोट दिए थे।

 विपक्ष हारने पर कहता है कि चुनाव आयोग निकम्मा है

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विपक्ष का कहना है कि बिहार की मतदाता सूची सही नहीं थी। इसलिए तो एसआईआर करा रहे हैं। वोटर लिस्ट सही हो या गलत कांग्रेस का हारना तय है। उन्होंने कहा, भाजपा को एंटी इंकम्बेंसी कम झेलनी पड़ती है। हम कई चुनाव हारे हैं। बंगाल, तमिलनाडु में हम चुनाव हारे। तब ये जीतते हैं तो बढिय़ा कपड़े पहनकर शपथ ले लेते है। हारते हैं तो कहते हैं चुनाव आयोग निकम्मी है। मतदाता सूची खराब है।

सरकार चुनाव आयुक्तों को इम्युनिटी दे रही, यह आरोप गलत

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- मैं इम्युनिटी का जबाव दूंगा। इंदिरा गांधी को जो इम्युनिटी मिली, इसका जवाब कौन देगा। उन्होंने खुद को ही इम्युनिटी दी थी। आरोप है कि सरकार ने चुनाव आयुक्तों को इम्युनिटी दी। यह आरोप सही नहीं है। इंदिरा गांधी ने तो खुद को इम्युनिटी दी थी। 2, 3, 4 नंबर के जस्टिस को छोड़, उससे नीचे के जस्टिस को चीफ जस्टिस बनाया और केस जीता। ये वोट ही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports