बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे: शाह बोले-विकास पर नक्सलवादी फन फैलाए बैठे थे


-31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश

जगदलपुर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह में हर घर रोशन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 को देश नक्सल मुक्त होगा। नक्सलवादी इस क्षेत्र के विकास पर नाग बनकर फन फैलाए बैठे थे। इससे बस्तर का विकास रुका था। शाह ने कहा कि अगले 5 साल में हम बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे। बस्तर के लोगों को घर-घर बिजली मिलेगी। हर घर में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। विकसित बस्तर की संस्कृति दुनिया भर में सबसे खूबसूरत है। शाह ने कहा कि अब हर व्यक्ति के घर में सुविधाएं होंगी। 5 किमी के क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा होगी। वन उपज के लिए प्रोसेसिंग के लिए यूनिट लगेंगे। बस्तर के जिले डेरी के माध्यम से दुग्ध उत्पादन करेंगे। बस्तर के अंदर नई इंडस्ट्री, अस्पताल समेत अन्य चीजें लगेंगी। मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद आखिरी सांस ले रहा है। नक्सलवाद जल्द ही खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री शाह ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 तक की डेडलाइन तय की है, जो छत्तीसगढ़ के लिए खुशी का पल है।

गृहमंत्री के सभा की बड़ी बातें

-31 मार्च 2026 तक देश नक्सलमुक्त होगा।

-नक्सलवाद ने बस्तर के विकास को रोका।

-बस्तर को सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाएंगे।

-नक्सल खत्म होते ही विकास की नई शुरुआत होगी।

-हर घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

-हर घर में नल से पानी मिलेगा।

-5 किमी के दायरे में बैंकिंग सुविधा होगी।

-वन उपज के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगेंगी।

-डेयरी के जरिए दुग्ध उत्पादन बढ़ेगा।

-बस्तर में नई इंडस्ट्री और अस्पताल खुलेंगे।

-सरेंडर नक्सलियों के लिए विशेष योजनाएं।

-700 से ज्यादा सरेंडर नक्सली खेलों में शामिल।

-सरेंडर नक्सलियों का ताली बजाकर स्वागत करें।

-हथियार छोड़कर सम्मान की जिंदगी अपनाने की अपील ।

2 हजार से ज्यादा नक्सली युवा सरेंडर किए- शाह

शाह ने कहा कि जिन्होंने सरेंडर किया है , जो नक्सलवाद के कारण परेशान हुए हैं। उनके लिए अति सुंदर पुनर्वास की योजना लेकर आए हैं। 2 हजार से ज्यादा नक्सली युवा सरेंडर किए हैं। हमारे समाज प्रमुखों ने बहुत बड़ा योगदान दिया है। जो लोग अब भी हथियार लेकर घूम रहे हैं, उन्हें समाज के सदस्य मुख्य धारा में लाने के लिए कोशिश करें।

देश की भूमि को नक्सलवाद मुक्त कराना है- शाह

शाह ने कहा कि मैं आज बस्तर आया हूं, मुझसे ज्यादा आनंद और किसी को नहीं होगा। भाइयों और बहनों मैं 2024 में आया था। 25 में आया और 26 में भी आऊंगा। जब मैं आऊंगा तब पूरे देश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त होगा। हमारे देश की भूमि को नक्सलवाद मुक्त कराना है। 7 जिलों का संभाग 2030 दिसंबर तक मेरा बस्तर देश के विकसित जिले बनेंगे।

सरेंडर नक्सलियों के स्वागत में ताली बजाएं- शाह

अमित शाह ने कहा कि मैं सभी दर्शकों को कहता हूं कि सरेंडर नक्सलियों के स्वागत में ताली बजाएं। 31 मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। अभी जो संगठन में हैं, मैं उन्हें कहता हूं कि आइए और हथियार डालिए, वापस आइए और अच्छा जीवन जीये।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports