आईजी-डीजीपी कॉन्फ्रेंस रायपुर में एसपीजी आज से संभालेगी मोर्चा



-मॉडल-स्टेट चुनकर बनेगी गाइडलाइन, राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा; 27 नवंबर को रिहर्सल

-28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन होगा

रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित आईआईएम परिसर में 60वां अखिल भारतीय डीजीपी-आईजीपी सम्मेलन होगा। स्पेशल प्रोटेक्शन गु्रप की टीम आज (मंगलवार) रायपुर पहुंचेगी। इससे पहले सिविल लाइन स्थित सी-4 (डायल 112 कंट्रोल रूम) में  अफसरों की बैठक चल रही है। 28 नवंबर से होने वाली 3 दिवसीय डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मसलों पर चर्चा होगी। खास जोर साइबर सिक्योरिटी, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग्स नियंत्रण, साइबर सुरक्षा, और सीमा प्रबंधन को लेकर रहेगा। पहले दिन 2, दूसरे दिन 4 और तीसरे दिन 2 सेशन होंगे। इसमें देशभर के डीजीपी और आईजी शामिल होंगे। शाह और डोभाल तीनों दिन, जबकि पीएम मोदी संभवत: 2 दिन शामिल होंगे। कॉन्फ्रेंस के लिए 26 और 27 नवंबर को रिहर्सल होगी।

कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य प्रेजेंटेशन देंगे

कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रजेंटेशन देंगे। एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थाई पीएमओ बनेगा।

एडीजी और आईजी को सुरक्षा की कमान

डीजीपी कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा, आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। वहीं राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ का-र्डिनेशन करेंगे। साथ ही पूरी व्यवस्था को संभालेंगे। बता दें कि डीजी कान्फ्रेंस में देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 2 प्रमुख प्रतिनिधि (डीजीपी-आईजी) शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports