बिहार विधानसभा चुनाव: एक्जिट पोल में राजग की जीत का अनुमान


नयी दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव में रिकार्ड मतदान के बाद विभिन्न टीवी चैनलो ने एक्जिट पोल जारी किए है।  एक्जिट पोल के अनुसार नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) स्पष्ट बहुमत के साथ पुनः सत्ता में लौटता नजर आ रहा है। अगर ये नतीजे वास्तविक परिणाम में बदलते हैं तो राजग की स्थिति नयी विधानसभा में पहले से बेहतर हो सकती है। चुनाव के वास्तविक 14 नवंबर को मतगणना के बाद सामने आयेंगे।


दूसरे चरण के मतदान के ठीक बाद मंगलवार को विभिन्न टीवी समाचार चैनलों पर प्रसारित आठ सर्वे कंपनियों द्वारा अलग अलग जारी एक्जिट पोल के सभी अनुमानों में सत्तारूढ राजग अच्छे अंतर के साथ जीत दर्ज करने जा रहा है। इन अनुमानों में राजग को 130 से 167 सीटों पर जीतता दिखाया जा रहा है।


कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 70 से 108 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है। इस चुनाव में बड़े जोर शोर से मैदान में उतरी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को शून्य से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।


मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के विवाद की पृष्ठभूमि में हुए इस चुनाव में कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान हुआ। इसमें मतदाताओं ने हिस्सेदारी का नया रिकार्ड बनाया। पहले चरण में 121 सीटों पर 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि दूसरे चरण में आज 122 सीटों पर 68.76 प्रतिशत वोट पड़े। इस बार दोनों चरणों में रिकार्ड मतदान हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports