भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की शादी अचानक पोस्टपोन कर दी गई है। वह 23 नवंबर को म्यूजि़शियन पलाश मुच्छल से शादी करने वाली थीं। शादी सांगली में होनी थी। लेकिन अचानक स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई। शुरू में लगा कि यह कोई छोटी-मोटी प्रॉब्लम है, लेकिन बाद में जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें तुरंत सांगली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर लगातार उनकी हेल्थ पर नजऱ रख रहे हैं। इस बीच, स्मृति मंधाना ने कुछ पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिसे लेकर हैरानी जताई जा रही है।
स्मृति मंधाना ने कुछ पोस्ट डिलीट किए
स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा के मुताबिक, स्मृति ने खुद तय किया है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह ठीक नहीं हो जाते, शादी नहीं होगी। उन्होंने शादी को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है। इस बीच, स्मृति ने सोशल मीडिया पर अपना दुख भी ज़ाहिर किया। उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी सगाई का अनाउंसमेंट करने वाला वीडियो डिलीट कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम से शादी से जुड़े बाकी सभी पोस्ट भी डिलीट कर दिए। फैंस भी हैरान हैं कि स्मृति ने अचानक सोशल मीडिया पर इतना बड़ा कदम उठा लिया।
डिलीट करें या 'हाइड' करें?
स्मृति ने पलाश मुच्छल के साथ अपनी सगाई की घोषणा एक मज़ेदार इंस्टाग्राम रील के ज़रिए की थी। मंधाना ने 2006 की फि़ल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' के गाने 'समझो हो ही गयाÓ पर डांस करते हुए अपने फ़ैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की। वीडियो में जेमिमा रोड्रिग्स, श्रेयांका पाटिल, राधा यादव और अरुंधति रेड्डी भी थीं। हालाँकि, यह पोस्ट अब स्मृति मंधाना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई नहीं दे रही है। अभी यह साफ़ नहीं है कि उन्होंने पोस्ट डिलीट की है या छिपाई है।
पलाश ने मैदान पर स्मृति को प्रपोज़ किया
इस बीच, पलाश मुच्छल ने भी अपनी शादी से पहले स्मृति मंधाना को एक बड़ा सरप्राइज़ दिया था। उन्होंने उन्हें नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में प्रपोज़ किया था। पलाश ने खुद 21 नवंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास पल का एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने वीडियो डिलीट नहीं किया है।
