बिहार चुनाव: बिहार की जनता को अब एनडीए का आलू के साथ पनीर वाला समोसा पसंद है: राजनाथ सिंह

 



सासाराम। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा  आलू वाला समोसा अब बेस्वाद हो गया है और लोगों को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का आलू के साथ पनीर वाला समोसा पसंद आ रहा है।


श्री सिंह ने आज पहले सासाराम के एनडीए प्रत्याशियोंऔर उसके बाद औरंगाबाद जिले के गोह विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी डॉ रणविजय सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह समय खत्म हो गया जब कहा जाता था कि 'जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लालू'। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति ने लालू के समोसे को बेस्वाद कर दिया है और अब लोगों को एनडीए का समोसा पसंद आ रहा है, जिसमे आलू के साथ पनीर तथा कई अन्य स्वादिष्ट सामग्री डाली गई है।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनता (राजद) और कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार के मामलों में आजकल जमानत पर हैं और दूसरी तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक जीवन बिल्कुल बेदाग है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं के चलते जनता राजनीति को भ्रष्टाचार का अड्डा कहती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports