देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही, एक बांटती और दूसरी जोड़ती है : राहुल गांधी


गुवाहाटी। देश में विचारधाराओं की जंग लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम के छयगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस  की विचारधारा है जो नफरत और हिंसा फैलाती है, और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा है जो सत्य और अहिंसा पर आधारित है।

राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता सच्चाई जानती है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने छयगांव की सभा में कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक नई टीम बनाई गई है, काम शुरू हो चुका है और जनता जल्द ही इसके नतीजे देखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें शेर और शेरनियां कहा।

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी के शेर और शेरनियां हैं। आप किसी से नहीं डरते। आप ही हमारी ताकत हैं। कांग्रेस की विचारधारा आपके डीएनए में है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और जनता को बताएं कि कांग्रेस किस विचार और मुद्दों पर काम करती है।

असम को लेकर दिखाया आत्मविश्वास: राहुल ने असम में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर भरोसा जताया और कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है और नई टीम के जरिए लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। राहुल गांधी का यह दौरा राज्य में चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है। सभा के अंत में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा औरआरएसएस की राजनीति समाज में डर और बंटवारा पैदा करती है। इसके जवाब में कांग्रेस सत्य, न्याय और शांति के रास्ते पर चलती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है।

विचारधाराओं की लड़ाई पर जोर

अपने भाषण में राहुल गांधी ने देश में जारी वैचारिक संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में एक विचारधारा विभाजन की है, वहीं दूसरी विचारधारा कांग्रेस की है, जो एकता और भाईचारे की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हर नागरिक को जोडऩे की है, जबकि आरएसएस और भाजपा की राजनीति समाज को बांटने की कोशिश करती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports