जेल में कैसी कटी सीएम केजरीवाल की पहली रात



-उन्हें देर रात तक सेल में घूमते देखा गया


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वे तिहाड़ जेल में 14-8 की सेल में हैं। उनकी पहली रात बहुत बेचैन करने वाली थी। उन्हें नींद भी नहीं आई। देर रात तक सेल में घूमते देखा गया। उनका शुगर लेवल भी काफी कम हो गया था। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें जरूरी दवाएं भी दी गईं।



जेल अधिकारियों के मुताबिक केजरीवाल को सोमवार शाम 4 बजे तिहाड़ लाया गया। सेल में भेजे जाने से पहले उनकी मेडिकल जांच की गई। इस समय उनका शुगर लेवल 50 से भी कम था। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें जरूरी दवा दी गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि केजरीवाल देश के पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह इस वक्त एशिया की सबसे बड़ी जेल में हैं। पत्नी सुनीता और दोनों बच्चे मंगलवार को उनसे मिलने आ सकते हैं।


सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक केजरीवाल को शाम की चाय और रात में घर का बना खाना खिलाया गया। उन्हें सोने के लिए एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए। केजरीवाल कुछ देर के लिए सीमेंट के चबूतरे पर सोये। लेकिन उन्हें नींद नहीं आयी। उन्हें देर रात सेल में टहलते हुए देखा गया था। सुबह भी उनका शुगर लेवल कम था। वह तिहाड़ जेल में एक डॉक्टर की देखरेख में हैं।


केजरीवाल को शुगर का स्तर सामान्य होने तक घर का बना खाना खाने की अनुमति है। इससे उनका लंच और डिनर घर से ही आएगा। केजरीवाल सुबह अपने सेल में ध्यान कर रहे थे। सुबह उन्हें चाय और बिस्किट दिये गये। सेल के बाहर दो जेल वार्डर और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जेल प्रशासन सीसीटीवी के जरिए उन पर नजर रख रहा है। इसके अलावा सेल के बाहर क्यूआरटी टीम भी तैनात की गई है। केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports