आज भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना



बिलासपुर । आज दिनभर रुक-रुककर रिमझिम फुहार होती रही। दिनभर बदली छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। गर्मी उमस से लोगों को राहत मिली है। कल भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। 


प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में कल 9 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।  प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। शहर सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रात में बारिश हुई। बारिश के बाद वातावरण में नमी महसूस हुई और ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। 


जिससे दिन का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस गिर गया। जिससे रात में ठंड का अहसास होने लगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।  मौसम का मिजाज बदलने से दिन में चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। खुशनुमा मौसम का आनंद लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आसमान में काले बादलों के छाए रहने से गर्मी का असर भी कम हो गया।  वहीं सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports