कांग्रेस महिलाओं को 5 साल में 500 रु. न दे सकी वो 1 लाख क्या देगी : वाणी राव



 

रायपुर । कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थामने वाली नेत्रियों ने आज कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस से भाजपा में आई नेत्रियों में वाणी राव ने प्रेस वार्ता में कहा जो कांग्रेस महिलाओ को 5 साल में 500 रु न दे सकी वो आज बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है ! सभी ने कहा- कांग्रेस की घोषणाएं महिलाओ के साथ भद्दा मजाक, महिलाओ को बेवकूफ न समझे कांग्रेस। 

बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद की पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रावटे, महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल और अरुणा शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है। 

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कदम-कदम पर महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। कहा कांग्रेस अब देशभर की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की बात किस मुँह से कर रही है? कांग्रेस देश को यह बताए कि महिलाओं को 50 लाख करोड़ रुपए सालाना वह कैसे देगी, जबकि देश का कुल बजट ही इतनी राशि का होता है। 


एक परिवार को 20 सिलेंडर देने का वादा किया था सालों बाद भी नही दिया। कांग्रेस महिला विरोधी है और 5 साल महिलाओ को केवल धोखा दिया है अब सत्ता हासिल करने के लिए 500 रु देने का वादा भी पूरा नहीं किया वो 1 लाख रूपये क्या देंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports