'कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है -सोनिया गांधी



-महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया, आज सात घंटे तक बहस 

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हो रही है। कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने सबसे पहले लोकसभा को इस बिल के प्रावधानों की जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने ऐलान किया कि कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है।


राजीव गांधी ने पहला बिल पेश किया

मेघवाल ने मंगलवार को महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन कानून) पेश किया था। इस पर चर्चा के लिए आज सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक 7 घंटे का समय तय किया गया है। लोकसभा में कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी बोल रही हैं। इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा, 'कांग्रेस महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती है। मैं इस बिल के समर्थन में खड़ी हूं। यह मेरे जीवन की बड़ी बात है। महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला पहला बिल मेरे पति राजीव गांधी लाए थे.


बिल तुरंत पारित होना चाहिए

आज परिणाम यह है कि देश भर में स्थानीय निकायों के माध्यम से 1.5 लाख महिला नेता चुनी गई हैं। राजीव गांधी का आधा सपना पूरा हुआ था, वह इस विधेयक के पारित होने से पूरा हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है। हम हम खुश हैं कि यह विधेयक पारित हो गया है। हम खुश हैं, लेकिन चिंतित भी हैं। महिलाएं पिछले 13 वर्षों से राजनीतिक नेतृत्व की प्रतीक्षा कर रही हैं। हम मांग करते हैं कि यह विधेयक तुरंत पारित किया जाए।

जातीय जनगणना होनी चाहिए

भारतीय महिलाओं में हिमालय जैसा धैर्य है। नए भारत के निर्माण में महिलाओं ने पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया। एक महिला ने कभी भी विपत्ति के बोझ के सामने घुटने नहीं टेके। कठिन समय में महिलाओं ने महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल के सपनों को आगे बढ़ाया। इंदिरा गांधी का व्यक्तित्व इसका उदाहरण है। इसके साथ ही जाति जनगणना एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण किया जाना चाहिए। सरकार को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए,ÓÓ उस समय सोनिया गांधी ने कहा था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports