
-इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण के 23 मिनट बाद प्राथमिक उपग्रह अलग हो गया
-6 उपग्रह भी अलग हो गए और सभी अपनी कक्षाओं में पहुंच गए
-यह पीएसएलवी की 58वीं उड़ान थी
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ढ्ढस्क्रह्र) के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से रविवार सुबह 6:30 बजे सिंगापुर के सात उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया. प्रक्षेपण 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी-सी56 रॉकेट से किया गया। इसरो ने कहा कि प्रक्षेपण के 23 मिनट बाद प्राथमिक उपग्रह अलग हो गया। इसके बाद बाकी 6 उपग्रह भी अलग हो गए और सभी अपनी कक्षाओं में पहुंच गए। यह पीएसएलवी की 58वीं उड़ान थी.यह सरकारी संगठनों के लिए उपयोगी होगा
लॉन्च किए गए सात उपग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण 360 किलोग्राम का डीएस-एसएआर उपग्रह है। इसे सिंगापुर की रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी एजेंसी (डीएसटीए) और सिंगापुर की एसटी इंजीनियरिंग के बीच साझेदारी के तहत विकसित किया गया है। उपग्रह का उपयोग सिंगापुर की विभिन्न सरकारी एजेंसियों की उपग्रह इमेजरी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा। यह इजऱाइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित सिंथेटिक एपर्चर रडार से लैस है।इस महीने बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण के बाद, यह इसरो का एक और समर्पित मिशन है, जिसका नेतृत्व इसरो की वाणिज्यिक शाखा 'न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेडÓ कर रही है।
Tags
देश