नरवा विकासरू वर्ष 2021.22 में कैम्पा मद से 404 करोड़ रूपए की स्वीकृत राशि से 73 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर


  • - 73 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माणप्रगति पर
  • - वनांचल के 5 लाख हेक्टेयर सेअधिक भूमि होगी उपचारितरू वन मंत्री 


     रायपुर । राज्य सरकार द्वारा संचालित सुराजी गांव योजना के तहत नरवा विकास कार्यक्रम अंतर्गत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021.22 में 403 करोड़ 67 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें 5ण्70 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्र में लगभग 73 लाख 57 हजार भू.जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।  


          मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू.जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तादाद में जल स्रोतोंए नदी.नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य लिया गया है। कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021.22 के तहत प्रदेश के दो राष्ट्रीय उद्यानए दो टाईगर रिजर्वए 01 सामाजिक वानिकी तथा 01 एलीफेंट रिजर्व सहित विभिन्न वन मंडलों के नालों में भू.जल संवर्धन संबंधी संरचनाएं निर्मित की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकरात्मक वनरोपण, निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण ;कैम्पाद्ध मद से बनने वाली इन जल संग्रहण संरचनाओं से वनांचल में रहने वाले लोगों और वन्य प्राणियों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही नाले में पानी का भराव रहने से आस.पास की भूमि में नमी बनी रहेगी। इससे खेती.किसानी में सुविधा के साथ.साथ आय के स्रोत और हरियाली में भी वृद्धि होगी। 


          इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री संजय शुक्ला ने बताया कि नरवा विकास योजना के तहत कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021.22 के अंतर्गत गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान सरगुजा में 2 लाख 44 हजार तथा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर में 1389 संरचनाओं का निर्माण किया किया जा रहा है। इसी तरह इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर में 4 लाख से अधिक तथा अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी में 3 लाख 68 हजार संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा एलीफेंट रिजर्व सरगुजा में 85 हजार तथा अनुसंधान एवं विस्तार जगदलपुर अंतर्गत 58 हजार संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। 


        इसी तरह वन मंडलवार बिलासपुर में 3 लाख 81 हजारए मरवाही में 8 लाख 97 हजारए कोरबा में 5 लाख 84 हजार तथा कटघोरा में एक लाख 89 हजार संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। रायगढ़ में 19 हजारए धरमजयगढ़ में 2 लाख 70 हजारए जांजगीर.चांपा में 19 हजार तथा मुंगेली में 2 लाख 60 हजार संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा खैरागढ़ वनमंडल अंतर्गत एक लाख 6 हजारए बालोद में 57 हजारए राजनांदगांव में 2 लाख 79 हजार तथा कवर्धा में 2 लाख 27 हजार संरचनाओं का निर्माण हो रहा है।


         रायपुर में 87 हजारए बलौदाबाजार में 72 हजारए धमतरी में 13 हजारए सुकमा में 3 लाख 30 हजारए बीजापुर में एक लाख 34 हजार तथा दंतेवाड़ा में 32 हजार संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। जशपुर में 77 हजारए सरगुजा में एक लाख 47 हजारए सूरजपुर में एक लाख 5 हजारए बलरामपुर में 7 लाख 62 हजार संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। कोरिया में 2 लाख 67 हजारए मनेन्द्रगढ़ में एक लाख 68 हजार संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। इसी तरह वनमंडलवार दक्षिण कोण्डागांव में एक लाख 94 हजार तथा नारायणपुर में एक लाख 25 हजार संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports