कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लिया जायजा


सुकमा कलेक्टर हरिस. एस द्वारा अतिवृष्टि को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार मानिटरिंग और दौरा किया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। कोंटा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को राहत शिविर केन्द्र में शिफ्ट कर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री हरिस. एस जिले में हो रहे अधिक बारिश को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मद्द करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री हरिस. एस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने का अपील किया है। कलेक्टर ने कहा है कि अगर बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो या जान-माल का खतरा हो तो तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए। साथ ही उनके लिए भोजन, पेयजल आदि की समुचित इंतजाम सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports