ना डरूंगी, ना झुकूंगी, रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलूंगी : कंगना


मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि वह गलत के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी और रानी लक्ष्मीबाई के पद चिन्हों पर चलते हुये किसी से नहीं डरेंगी। कंगना रनौत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिजम-गैंगिजम और ड्रग लिंक पर खुलकर बोल रही हैं। कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे किए थे। साथ ही कहा था कि वह इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। कंगना रनौत ने मुंबई वापस नहीं आने के लिए मिल रही धमकी के बीच कहा था कि वह नौ सितंबर को मुंबई आ रही है और यदि किसी में हिम्मत हो तो उन्हें रोक ले।
कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने उनसे कहा था कि वो मुंबई वापस न आएं। संजय राउत ने कहा था, ''मुंबई में रहते हुए मुंबई पुलिस की आलोचना करना और कंगना का ऐसा कहना शर्मनाक है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वह मुंबई न आएं। यह मुंबई पुलिस की बेइज्जती है। गृह मंत्रालय को इस पर एक्शन लेना चाहिए। कंगना आज अपने होम टाउन मनाली से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं। मुंबई में कंगना की एंट्री केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गई 'वाईÓ श्रेणी सुरक्षा के बीच होगी। कंगना पूरी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंच रही हैं।
कंगना ने ऑफिस की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "मणिकर्णिका फिल्म में अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है। आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय राम , जय राम , जय राम। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत आज दोपहर तक मुंबई पहुंच जाएंगी। कहा जा रहा है कि कंगना को मुंबई आकर होम क्वारनटीन में रहना होगा। कंगना के साथ उनका परिवार भी मौजूद है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports