'एक विलेन 2 में काम करेंगे अर्जुन कपूर!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर फिल्म 'एक विलेन 2 में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी और फिल्मकार एकता कपूर इन दिनों फिल्म 'एक विलेन का दूसरा भाग 'एक विलेन 2  बना रहे हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि अब इस फिल्म में अर्जुन कपूर की भी एंट्री हो गई है। पहले अर्जुन कपूर वाली भूमिका आदित्य रॉय कपूर करने वाले थे लेकिन उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया और इसके बाद अर्जुन कपूर को फिल्म के लिये एप्रोच किया गया।

मोहित और अर्जुन 'हाफ गर्लफ्रेंड में साथ काम कर चुके हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं।'एक विलेन 2 में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में प्रदर्शित 'एक विलेन में रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी थी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports