शाह ने रीवा सौर परियोजना के लिए मोदी का आभार व्यक्त किया


नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एशिया की सबसे बड़ी '750 मेगावॉट रीवा सौर ऊर्जा परियोजनाÓ राष्ट्र को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। श्री शाह ने आज ट्वीट कर कहा," यह एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण परियोजना है जो मोदी सरकार के 'आत्मनिर्भर भारतÓ के विजन को मजबूती प्रदान करती है। साथ ही यह परियोजना 2022 तक 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने की मोदी सरकार की कटिबद्धता को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का शुरू होना देश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। श्री मोदी ने नवम्बर 2015 में पेरिस में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के 21 वें अधिवेशन में 'अंतरराष्ट्रीय सोलर एलायंसÓ की शुरुआत की थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports