• Home
  • About Us
  • Contact Us
NP NEWS
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • गैजेट
  • फोटो
Responsive Advertisement
मुख्यपृष्ठछत्तीसगढ़

वन मंत्री अकबर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास संबंधी 22.5 करोड़ रूपए के कार्योंं का किया अनुमोदन

6/26/2020
0

 जिला खनिज संस्थान न्यास राजनांदगांव की शासी परिषद की बैठक ली

रायपुर। वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री  मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जिला खनिज संस्थान न्यास राजनांदगांव की शासी परिषद की बैठक ली। बैठक में राजनांदगांव जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए 22.5 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्योंं का अनुमोदन किया गया। श्री अकबर ने अनुमोदित कार्यों के अलावा प्रस्ताव में शामिल अन्य कार्यों का परीक्षण कर न्यास की गाईड लाईन के आधार पर आगामी बैठक में रखने के निर्देश दिए।

बैठक में चर्चा करते हुए राजनांदगांव जिले के विकास और जन सुविधाओं के विस्तार के संबंध में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके तहत स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल संबंधी विभिन्न कार्यों का अनुमोदन किया गया। इनमें पेयजल से संबंधित 15 कार्योंं के लिए एक करोड़ 97 लाख रूपए, पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत एक कार्य के लिए 50 लाख रूपए, स्वास्थ्य के अंतर्गत 10 कार्योंं के लिए 6 करोड़ 81 लाख रूपए, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के लिए 2 करोड़ रूपए, शिक्षा के अंतर्गत 8 कार्योंं के लिए 7 करोड़ 81 लाख रूपए, उद्यानिकी के अंतर्गत 2 कार्यों के लिए एक करोड़ 41 लाख रूपए, क्रेडा के अंतर्गत एक कार्य के लिए 16 लाख 50 हजार तथा अधोसंरचना विकास के 5 कार्योंं के लिए एक करोड़ 74 लाख 90 हजार रूपए की राशि का अनुमोदन किया गया।

वन मंत्री श्री अकबर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कहा कि जिला खनिज संस्थान न्यास से कार्य स्वीकृत करते समय गाईड लाईन का सही तरीके से पालन होना चाहिए। उन्हांेने विधायकों और जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद के मनोनीत सदस्यों से कार्य योजना के लिए विस्तृत प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। श्री अकबर ने कहा कि प्रस्ताव में से जो कार्य गाईड लाईन के अनुरूप होंगे, उन्हें आगामी बैठक में अनुमोदित किया जाएगा। वन मंत्री श्री अकबर ने जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृति के लिए विधायकों से प्राप्त प्रस्तावों का समुचित परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यों में से जो कार्य न्यास से स्वीकृत होने लायक हों, उनकी जानकारी विधायकों को अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए।

विधायक श्री दलेश्वर साहू एम्स रायपुर से मोबाईल के जरिए वीडियो कांफ्रेसिंग बैठक में शामिल हुए

जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक में डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू एम्स रायपुर से मोबाईल के जरिए शामिल हुए। विधायक श्री दलेश्वर साहू जैसे ही वीडियो कांफ्रेसिंग से जुड़े। श्री अकबर ने तत्काल उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक श्री साहू ने जिला खनिज संस्थान न्यास से कार्य स्वीकृत करने के संबंध में जरूरी सुझाव दिए। खैरागढ़ विधायक श्री देवव्रत सिंह, छुईखदान के जनपद पंचायत कार्यालय तथा खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू छुरिया जनपद पंचायत कार्यालय से बैठक से जुड़े। इन दोनों विधायकों ने भी अनेक सुझाव दिए। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने जर्जर स्कूल भवनों की जगह नये स्कूल भवन बनवाने के खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू के प्रस्ताव को वर्ष 2020-21 की कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए। मोहला-मानपुर विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी ने भी जिला खनिज संस्थान न्यास से अपने क्षेत्र में कार्य स्वीकृत करने का सुझाव दिया। श्री अकबर ने सभी विधायकों के सुझावों का परीक्षण कर गाईड लाईन के आधार पर वर्ष 2020-21 के कार्य योजना में शामिल करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में शामिल अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सुझाव दिए। कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मोहला-मानपुर विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।
Tags छत्तीसगढ़
  • Facebook
  • Twitter

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports

Responsive Advertisement

Subscribe Us

Responsive Advertisement

RO.NO.13467/24

× Popup Image

Follow Us

Popular Posts

छत्तीसगढ़ न्यूज़

नारायणपुर अंचल में अमन शांति, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर फोकस: CM साय

1/31/2026

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री साय

1/31/2026

अगर आप इसे संभाल नहीं सकते, तो इसे क्यों रखें? कुत्ते ने महिला पर किया हमला; 50 टांके लगे

1/31/2026

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, लेकिन...; पूर्णेश मोदी ने फैसले पर दी प्रतिक्रिया

8/05/2023
Responsive Advertisement

फोटो

Responsive Advertisement
NP NEWS

About Us

npnews , cg no.1 news portal, chhattisgarh latest hindi news breaking news, politics, entertainment and chhattisgarh top news.

Content

Editor-Chandra Shekhar addres- E-mail- npnewsindia@gmail.com 1st floor, agradoot complax, raipur, (C.G.) Mobile-9039045514

Latest Posts

Popular Posts

नारायणपुर अंचल में अमन शांति, आजीविका और स्थानीय सहभागिता बढ़ाने पर फोकस: CM साय

1/31/2026

शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा: मुख्यमंत्री साय

1/31/2026

अगर आप इसे संभाल नहीं सकते, तो इसे क्यों रखें? कुत्ते ने महिला पर किया हमला; 50 टांके लगे

1/31/2026
Copyright © NP NEWS
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

संपर्क फ़ॉर्म