ऋतिक ने कोरोना के खिलाफ जंग की तुलना शतरंज से की


मुंबई ।बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग की तुलना शतरंज के खेल से की है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में बॉलीवुड के अन्य स्टार की तरह ऋतिक रोशन भी लोगों को इस वायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग की तुलना शतरंज के खेल से की है।

ऋतिक ने अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो शतरंज खेलते हुए देखे जा सकते हैं। ऋतिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “फोकस, अपना ध्यान बनाएं रखें। सभी नियमों का पालन करो। पहले से ही अगले कुछ स्टेप्स दिमाग में तैयार रखो। हमेशा तैयार रहो। आपको कुछ चीजों का बलिदान देना पड़ सकता है। लेकिन, ठीक है अपने हर कदम के नफे-नुकसान के बारे में सोचो।”

ऋतिक ने लिखा, “गलतियों के चलते जान का खतरा हो सकता है। ज्यादा करीब मत आओ। दूर से ही निशाना साधो। अपने आपको और अपने करीबियों को बचाओ। ये सिर्फ एक गेम नहीं है। और हां, शुरुआत करने से पहले अपने हाथ जरूर धो लें। मुझे लगता है कि सभी तरह की जंग के लिए नियम तकरीबन एक से ही होते हैं। चलो इस जंग को जीतते हैं।”

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports