अक्षय ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिये दो करोड़


मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दो करोड़ रुपए की मदद की है। कोरोना वायरस से देश जूझ रहा है। कोविड 19 के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में बॉलीवुड के कई सेलेब्रेटीज लोगों की मदद कर रहे हैं।अक्षय कुमार ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ की सहयोग राशि दी थी। इसके बाद अक्षय ने मुंबई की महानगर पालिका को पीपीई किट्स और अन्य मेडिकल सामान के लिए तीन करोड़ रुपए और दिए। इसके बाद भी अक्षय ज़रूरत पडऩे पर मदद देते रहे हैं। अब उन्होंने मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए दो करोड़ की राशि दान दी है। पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में लिखा , "मुंबई पुलिस फाउंडेशन के लिए दो करोड़ रुपये का सहयोग करने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार का शुक्रिया अदा करती है। आपका सहयोग शहर की सुरक्षा में लगे पुलिस के महिला और पुरूषों की सुरक्षा में काम आएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports