रिलायंस फाउंडेशन का तीन करोड़ लोगों को भोजन का बीड़ा



नई दिल्ली। रिलायंस फाउंडेशन ने वैश्विक महामारी कोविड-19 की चुनौती के बीच अपने भोजन वितरण कार्यक्रम 'मिशन अन्न सेवाÓ में देश भर में हाशिए पर रह रहे तीन करोड़ से अधिक लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। यह विश्व में किसी कॉरपोरेट फाउंडेशन का अब तक का सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम बन गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से जुड़ी और समाज कल्याण के लिए काम करने वाली रिलायंस फाउंडेशन ने अब तक 16 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 68 जिलों में दो करोड़ से अधिक लोगों को भोजन मुहैया भी करा चुकी है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा,"कोविड -19 दुनिया,देश और मानवता के लिए एक भयानक महामारी है, जो रोज कमाते है रोज खाते हैं ऐसे दैनिक मजदूरों के लिए दिल दुख से भर जाता है। वे भी हमारे परिवार के सदस्य हैं - हमारे अपने देश परिवार के। इसीलिए, रिलायंस फाउंडेशन ने मिशन अन्न सेवा शुरू की है - जरूरतमंद भारतीयों को भोजन कराना हमारा संकल्प है। हमारी संस्कृति में, अन्न दान को महा दान कहा गया है। उपनिषद हमें सिखाते हैं कि 'भोजन ही ब्रह्म है।Ó मिशन अन्न सेवा के माध्यम से, हम पूरे देश में हाशिए पर रह रहे लोगों और कोरोना के अग्रणी मोर्चे पर तीन करोड़ से अधिक भोजन का इंतजाम किया है। यह दुनिया में कहीं भी एक कॉरपोरेट फाउंडेशन का अब तक का सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम है।"

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports