कलेक्टर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग महिला को उपलब्ध कराया व्हील चेयर


कोरिया। कोरिया जिले के अंतर्गत तहसील पटना स्थित राहत केन्द्र में रह रही 45 वर्षीय दिव्यांग महिला तारा कुमारी को कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग से व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है।
दिव्यांग तारा कुमारी पैर से दिव्यांग हैं जिसके चलते उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कलेक्टर श्री सिंह के संज्ञान में आते ही दिव्यांग तारा कुमारी की मदद करने हेतु उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को आवश्यक सहायता हेतु निर्देशित किया। जिससे कि दिव्यांग महिला की भोजन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ शारीरिक गतिशीलता भी राहत केन्द्र में बनी रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports