रिजिजू ने हॉकी खिलाड़ी दीवान की मदद का दिया भरोसा


नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने 1975 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान की मदद का भरोसा दिया है। दीवान कोरोना वायरस के कारण लगे प्रतिबंध की वजह से अमेरिका में फंसे हैं और उनकी तबीयत भी खराब है। ऐसे में रिजिजू ने उन्हें मेडिकल मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है। रिजिजू के कायऱ्ालय ने ट्वीट कर कहा कि हॉकी ओलंपियन दीवान अमेरिका में फंसे हैं और वह बीमार हैं। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के जरिए रिजिजू से मदद मांगी है। सैन फ्रांसिसको में स्थित भारतीय दूतावास को इस बारे में बताया गया है और वे लोग दीवान को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराएंगे। दीवान को 20 अप्रैल को भारत आना था लेकिन कोरोना के कारण यात्रा प्रतिबंध होने से वह यहां नहीं आ पाए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports