शंघाई में कोरोना वायरस का नया मामला नहीं

शंघाई। चीन के शंघाई प्रांत में कल तक कोरोना वायरस का एक भी नया मामला सामने नहीं आया। निगम स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि तक शंघाई में कोरोना वायरस के कुल 333 मामलों की पुष्टि हुई थी और इनमें 173 पुरूष तथा 160 महिलाएं थी। पीडि़तों की आयु सात माह से लेकर 88 वर्ष तक की थी। इस समय शंघाई में 137 पॉजिटिव मामले हैं जिनकी हालत स्थिर है और 14 की हालत गंभीर है तथा चार की हालत अति गंभीर है। अब तक इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 127 संदिग्ध लोगों को निगरानी में रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports