मोदी ने मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर बधाई दी


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्पापना दिवस के मौके पर वहां के लोगों को बधाई दी है। श्री मोदी ने मिजोरम के लोगों को प्रेषित संदेश में कहा, " मिजोरम के स्थापना दिवस पर राज्य के नायाब लोगों को बधाई। हमें इस राज्य की समृद्ध संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और देश के विकास में योगदान दिया है। मैं आने वाले वर्षों में मिजोरम के विकास की कामना करता हूं। अरुणाचल प्रदेश के लोगों के नाम अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, " अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई। यह राज्य देश भक्ति और राष्ट्र के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है। मैं अरुणाचल प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports