अटलांटा। अमेरिकी विमान सेवा कंपनी डेल्टा एयरलाइंस ने अपने मुनाफे में से 1.68 अरब डॉलर (करीब 11,980 करोड़ रुपये) कर्मचारियों को दिये हैं।
कंपनी ने बताया कि उसने शुक्रवार को 'वेलेंटाइन डे के मौके पर कर्मचारियों को रिकॉर्ड 1.68 अरब डॉलर लाभांश के रूप में दिया है। यह कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन-भत्तों के 16.7 प्रतिशत के बराबर है। सभी 90,000 कर्मचारियों को यह लाभांश दिया गया है। इस प्रकार प्रत्येक कर्मचारी के हिस्से में 13 लाख रिपीट 13 लाख रुपये से ज्यादा की रकम आयी है। यह लगातार छठा साल है जब डेल्टा एयरलाइंस ने एक अरब डॉलर से ज्यादा का लाभांश कर्मचारियों को दिया है। इसके अलावा उसने कर्मचारियों को एयरलाइंस की सफलता के लिए धन्यवाद देते हुये अपने एक विमान पर अंग्रेजी के बड़े-बड़े अक्षरों में "थैंक यू" लिखा है। खासबात यह है कि नजदीक से देखने पर इस "थैंक यू" में सभी 90 हजार कर्मचारियों के नाम हैं। डेल्टा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एड बास्टियन ने शुक्रवार को एक समारोह में इस विमान का अनावरण किया।

Tags
व्यापार