मछुआरों को जल्द वापस लाने का प्रयास: जापान

टोक्यो। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा में गुरुवार को कहा कि रूसी सीमा तटरक्षकों द्वारा हिरासत में लिए गए मछुआरों को जल्द से जल्द स्वदेश लाने का प्रयास किया जा रहा है। सीमा तटरक्षकों ने आज सुबह मछुआरे शोयो मारु को रूसी समुद्री सीमा में घुसकर मछली पकडऩे के आरोप में उसकी नाव को जब्त कर लिया और हिरासत में ले लिया। मुछआरे को दक्षिणी कुरील द्वीपों के पास रूसी समुद्री सीमा में प्रवेश करने के चलते हिरासत में लिया था।
श्री सुगा ने कहा, "हम मानवता के आधार पर रूस द्वारा हिरासत में लिए मछुआरों को जल्द वापस लाने का प्रयास कर रहे है। उल्लेखनीय है कि रूस और जापान के बीच संबंध काफी पेचीदा है। दोनों देशों ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से स्थायी तौर पर कभी भी शान्ति समझौता तय नहीं किया है और दोनों देशों के बीच कुरली द्वीप के अधिकार को लेकर आज भी विवाद चल रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में भी रूसी समुद्री सीमा तटरक्षकों ने पांच जापानी मछुआरों को उनकी नाव के साथ कथित तौर पर उनके क्षेत्र में मछली पकडऩे के आरोप में हिरासत में लिया था

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports