इंडियन 2 में काम नहीं कर रहे हैं अनिल कपूर

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर का कहना है कि वह इंडियन 2 में काम नहीं कर रहे हैं। अनिल कपूर की फिल्म मलंग जल्द ही रिलीज होने वाली है। चर्चा थी कि वह 'इंडियन 2 में खलनायक की भूमिका भी निभाने वाले हैं। यह फि़ल्म वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'इंडियन की सीक्वल है। हालांकि, अनिल कपूर ने 'इंडियन 2 में होने से इंकार कर दिया है।
अनिल कपूर ने कहा कि वह फि़ल्म के सेट पर निर्देशक शंकर से मिलने गए थे। वहां पर दोनों की साथ की तस्वीरें वायरल हो गईं। लोगों को लगा कि हम फि़ल्म साथ में कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। इंडियन 2 में कमल हासन लीड में रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, विद्युत जामवाल की भी भूमिका हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports