सेंसेक्स 115 अंक की बढ़त के साथ 41673 के रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी पहली बार 12259 पर बंद

मुंबई। शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 115.35 अंक की बढ़त के साथ 41,673.92 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 38.05 प्वाइंट ऊपर 12,259.70 पर हुई। ये दोनों इंडेक्स के सबसे उच्च (क्लोजिंग) स्तर हैं। सेंसेक्स और निफ्टी इंट्रा-डे में भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचे। सेंसेक्स ने 41,719.29 का और निफ्टी ने 12,268.35 का स्तर छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 और निफ्टी के 50 में से 27 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 6 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.03त्न चढ़ा। दूसरी ओर फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.32त्न नुकसान में रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports