मुख्यमंत्री ने हिंदी दिवस पर दी शुभकामनाएं



रायपुर।  मुख्यमंत्री (CM)  भूपेश बघेल (BHUPESH BAHGEL) ने हिन्दी दिवस (HINDI DIWAS) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आजादी के आन्दोलन के समय से ही हिन्दी ने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। हिन्दी हमारी विविधता में एकता को पुष्ट करती है। हिन्दी सर्व सुलभ और सहज ग्रहणीय भाषा (LANGUAGE) है। इसका स्वरूप समावेशी हैै और उसकी लिपि देवनागरी (DEVNAGRI)  विश्व की सबसे पुरानी एवं वैज्ञानिक लिपियों में से है, उसका शब्द भंडार एक तरफ संस्कृत से तो दूसरी तरफ अन्य अनेक देशी-विदेशी भाषाओं के शब्दों से समृद्ध हुआ है। यह निरंतर प्रवाहमान भाषा है। हिन्दी के ये गुण उसे मात्र एक भाषा के दर्जे से ऊपर एक संस्कृति होने का सम्मान दिलाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports