निकाय चुनाव के ठीक पहले सैकड़ो अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर


रायपुर-दुर्ग । राज्य के नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के ठीक पहले राज्य सरकार ने थोक में तबादला आदेश जारी कर दिया है। विभिन्न निकायों में पदस्थ कार्यपालन अभियंता, उप अभियंताए राजस्व निरीक्षक, समयपाल, सहायक ग्रेड.2 और लिपिक वर्ग के 102 अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया है।
जारी सूची के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता प्रशांत अग्रवाल का नगर पालिका निगम चिरमिरी स्थानांतरण किया है। उप अभियंता जी. सुरेश केवलानी को नगर पालिका परिषद भाटापारा स्थानांतरण किया है। उप अभियंता संजय दीवान को नगर पंचायत छुरा में पदस्थापना आदेश जारी किया है। उप अभियंता रवि सिन्हा को नगर पालिक निगम धमतरी, उप अभियंता खुलेश साहू को नगर पंचायत भटगांव बलौदाबाजार, उप अभियंता मंजू साहू को नगर पंचायत उतई भेजा गया है। मदर टेरेसा जोन.3 में पदस्थ उप अभियंता विद्या देशलहरा को रायपुर निगम स्थानांतरण किया गया। शिवाजी नगर जोन.4 में पदस्थ उप अभियंता योगेन्द्र साहू को रायपुर निगम में पदस्थ किया गया। नगर पालिक निगम धमतरी के सहायक अभियंता हिमांशु देशमुख को भिलाई में पदस्थ किया है। उप अभियंता सिद्धार्थ साहू को धमतरी से भिलाई, शंकर सुमन को बिलासपुर से भिलाई में पदस्थापना दी गई है। समय पाल को रिचर्ड वर्गीस को नगर पालिका परिषद जामुल भेजा गया है। जामुल नगर पालिका परिषद में पदस्थ समय पाल वीरेन्द्र बंजारे को भिलाई निगम में पदस्थ किया है। सहायक ग्रेड.3 मुकेश चतुर्वेदानी को भिलाई से रायपुर स्थानांतरण किया गया है। राजस्व निरीक्षक लक्ष्मीनाथ साहू को भिलाई से नगर पालिका बेमेतरा स्थानांतरण किया है। सामुदायिक संगठिका एमएस रिजवी को नगर पंचायत खरौद के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। दुर्ग निगम से उप अभियंता अंकुर अग्रवाल को रायपुर भेजा गया है। नगर पालिका परिषद जामुल में पदस्थ उप अभियंता दुर्गेश गुप्ता को दुर्ग निगम में पदस्थ किया है। राजनांदगांव निगम की उप अभियंता गरिमा बंछोर और कंप्यूटर ऑपरेटर को नगर पालिक निगम दुर्ग में पदस्थ किया है। नगर पंचायत छुरिया के सहायक राजस्व निरीक्षक नंदलाल चौधरी को नगर पंचायत उतई में पदस्थ किया है। नगर पंचायत उतई के उप अभियंता डीआर साहू को नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में स्थानांतरण किया है। नगर पंचायत नवागढ़ जिला बेमेतरा की उप अभियंता अशोक कंवर को नगर पंचायत पिपरिया भेजा गया। नगर पंचायत देवकर के सहायक राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह को पाटन में पदस्थ किया है। नगर पंचायत कोतबा से सहायक ग्रेड.2 रोहित कुमार भारती को नगर पंचायत परपोड़ी में स्थानांतरण किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports