मुंबई में बारिश का कहर जारी, 22 लोगों की मौत

Image result for मुंबई में बारिश का कहर जारी, 22 लोगों की मौत
  • सीएम फडणवीस ने लोगों से की घरों में रहने की अपील

मुंबई । देश की वाणिज्यिक नगरी मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश कहर बरपा रही है। मंगलवार तड़के बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटनाओं में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।
मौसम विभाग के 24 घंटे के भीतर और बारिश होने के अनुमान से लोगों को जरूरत पडऩे पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
पुणे के अंबेगांव स्थित एक कालेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की दबकर मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। मुंबई के पूर्वी मलाड में एक दीवार के झोंपडियों पर गिरने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मलाड की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। फणनवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। कल्याण में भी 3 लोगों के मरने की रिपोर्ट है।
तीन जिलों में सरकारी छुट्टी का ऐलान
बारिश को देखते हुए मुंबई के तीन जिलों में सरकारी छुट्टी का आदेश दिया गया है। मुंबई शहर, मुंबई सबअर्बन और ठाणे में सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। हालांकि, आज बीएसई यानी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज खुला रहेगा।
5 जुलाई तक ऐसे ही रहेंगे हालात
मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मुंबई में 5 जुलाई तक इसी प्रकार के मौसम की भविष्यवाणी की गई है। नवी मुंबई, ठाणे और कोंकण में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। कई फ्लाइट्स को बारिश के कारण मुंबई से अहमदाबाद डाइवर्ट किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट से 54 फ्लाइट्स को डाईवर्ट किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports