फेनी तूफान से बस्तर में हो सकती है वर्षा


जगदलपुर । बस्तर में तमिलनाडू में उठे फेनी तूफान से ओडि़शा के सीमा से सटे हुए दक्षिणी भागों में नमी के साथ बादल आच्छादित रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर वर्षा भी हो सकती है। जबकि ज्यादातर क्षत्रोंं में तेज गर्मी होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष बस्तर का मौसम भी अधिक गर्म हो रहा है। दो दिन पूर्व यहां 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड दर्ज हुआ। ऐसी स्थिति लगातार चल रही है। लोग गर्मी के कारण परेशान हो रहे हैं। वैसे आम तौर पर अप्रैल माह मेें दिन का पारा 38 डिग्री तक ही रहता आया है। सुबह 8 बजे से ही तेज गर्मी के थपेड़े लोगों को झूलसाते हैं। इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। जिसके चलते तेज गर्मी पड़ रही है।
इस संबंध में यह उल्लेखनीय है कि जब अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर हो जाता है तो लू चलने की स्थिति बनती है। मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को भीषण गर्मी से अगले 2 दिन तक राहत नहीं मिलने की संभावना है। तमिलनाडू में आया तूफान जब आंध्र के रास्ते ओडि़शा से गुजरेगा तब ओडिशा से सटे छग के बस्तर में बादल छा सकते हैं और इस दौरान कहीं-कहीं पर वर्षा भी हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान उतरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
इस संबंध में यह विशेष तथ्य है कि बस्तर में इस वर्ष सबसे ज्यादा पारा अप्रैल माह में ही चढ़ा हुआ है। जबकि पिछले साल अप्रैल के आखिरी दिन 30 तारीख को दिन का पारा 38.1 डिग्री ही रिकार्ड हुआ था। वहीं इस बार अप्रैल की 27 तारीख को ही 41.9 तक तापमान पहुंच गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports