पत्नी की बेरहमी से पिटाई, दूसरी बार पिलाया कांच, फरार


बिलासपुर । मस्तूरी क्षेत्र के रिस्दा निवासी युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसे कांच पिला दिया। इससे पहले भी उसने ऐसी हरकत की थी। इस बार उसके मुंह से खून निकलने लगा तब आरोपित पति भाग निकला। आहत महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
अंजू सोनवानी (20) ने करीब छह माह पहले मस्तूरी के रिस्दा निवासी सतीश सोनवानी (23) से प्रेम विवाह किया है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आ गई। उसका पति उसके साथ मारपीट करने लगा और कर्ज चुकाने के लिए उससे रुपयों की मांग करने लगा। इस बीच अंजू अपने पति की प्रताडऩा सहती रही। कुछ माह पहले सतीश ने उसकी पिटाई करते हुए उसे जबरिया कांच घोलकर पिला दिया था। लेकिन, अंजू ठीक हो गई। इसके बाद भी पति की प्रताडऩा कम नहीं हुई। दो दिन पहले भी सतीश ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। फिर बुधवार की रात उसे फिर से कांच पिला दिया। लेकिन, इस बार अंजू की तबीयत बिगड़ गई और मुंह से खून निकलने लगा। उसकी तबीयत बिगडऩे पर सतीश सोनवानी उसे छोड़कर भाग निकला। इस बीच परिजन व पड़ोसियों की मदद से उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports