- यूएई ने दिया सुषमा का साथ
अबू धाबी। पाकिस्तान के विरोध के बावजूद इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में सुषमा स्वराज का जबर्दस्त स्वागत हुआ. इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी इस बैठक में नहीं जाएंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने खुद इस बात की जानकारी दी.
अबुधाबी में हो रहे विदेश मंत्रियों के इस सम्मेलन में पाकिस्तान की तरफ से एक प्रतिनिधि शामिल होगा. शाह महमूद कुरैशी ने इस मामले पर पाकिस्तान की संसद में बयान दिया कि उन्होंने यूएई से सुषमा स्वराज से निमंत्रण वापस लेने की मांग की थी लेकिन इससे इनकार कर दिया गया.
कुरैशी ने संसद में कहा, मैंने उनसे सुषमा स्वराज को दिए न्योते पर पुनर्विचार करने की बात कही थी. जिस पर यूइई ने कहा कि उन्होंने तब सुषमा स्वराज को न्योता दिया था जब पुलवामा हमला नहीं हुआ. अब उनके लिए सुषमा स्वराज से निमंत्रण वापस लेना मुमकिन नहीं होगा.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गुरुवार देर रात इस्लामिक देशों के सबसे बड़े संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए विशेष अतिथि के तौर पर अबू धाबी पहुंचीं. एयरपोर्ट पहुंचने पर यूएई के विदेश मंत्री ने उनका जोरदार स्वागत किया. स्वराज दो दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करेंगी. पहली बार है जब भारत को ओआईसी की बैठक में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित किया गया है.
