चुनाव होगा रोचक : महापौर के खिलाफ पूर्व महापौर चुनाव मैदान में


रायपुर । लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां अब काफी तेज हो गई हैं। रायपुर सीट पर वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे के विरुद्ध भाजपा ने पूर्व महापौर सुनील सोनी पर दांव खेला है। जनता भी इस रोचक मुकाबले को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। आम मतदाता दोनों ही चेहरों से भलीभांति परिचित हैं।
कांग्रेस ने रायपुर सीट से चुनाव लडऩे के लिए इस बार महापौर प्रमोद दुबे का चयन किया है, उन्हें पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया है। इधर प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने भी इसी रणनीति के तहत पूर्व महापौर सुनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे चुनाव काफी रोचक हो गया है, क्योंकि इस बार मुकाबला महापौर विरुद्ध पूर्व महापौर का है, लिहाजा जनता का रूझान क्या होगा? यह चुनाव परिणाम से तय होगा। बहरहाल वर्तमान महपौर प्रमोद दुबे और पूर्व महापौर सुनील सोनी के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोचक होगा। जनता की मंशा टटोलने पर कुछ नई तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा में नए चेहरे नहीं होने की वजह से पूर्व महापौर को चुनाव मैदान में उतारा गया है, इससे भाजपा को नुकसान हो सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि कांग्रेस ने संगठन में सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया है, इससे अन्य कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश जाएगा। ज्ञात हो कि महापौर प्रमोद दुबे को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था, बावजूद वे पार्टी के लिए लगातार सक्रिय रहे। इसी का परिणाम है कि अब उन्हें लोकसभा चुनाव लडऩे का मौका दिया गया है। इधर कुछ लोगों का मानना है कि पूर्व महापौर सुनील सोनी की पैठ भी जनता में काफी अच्छी है, इससे भाजपा को कुछ हद तक लाभ मिल सकता है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports