भाजपा में कश्यप बंधुओं का युग हुआ समाप्त, परिवर्तन शुुरू


जगदलपुर। बस्तर भाजपा में बलीराम कश्यप के प्रभाव के बाद उनके पुत्रों केदार, दिनेश के साथ परिवार के अन्य सदस्यों का प्रभाव युग समाप्त हो चुका है और अब भाजपा में परिवर्तन का दौर चल रहा है। कश्यप बंधुओं के परिवार को 21 साल बाद चुनावी राजनीति से इस समय आराम करने के लिए छोड़ा गया है।
उनके परिवार के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप को इस बार संसदीय चुनाव के लिए टिकट नहीं दी गई है। उनके पिता स्व. बलीराम कश्यप को 21 वर्ष पहले 1998 के लोकसभा चुनाव में बलीराम कश्यप को भाजपा ने टिकट देकर संसदीय चुनाव लड़वाया था और बलीराम कश्यप चुनाव ही नहीं जीते वरन इसके बाद 2011 में निधन होने तक वे लगातार चार बार सांसद चुने गए। स्व. बलीराम कश्यप के बाद 2011 के लोकसभा उपचुनाव में उनके पुत्र दिनेश कश्यप को भाजपा ने टिकट दी और दिनेश ने काफी अंतर से जीत दर्ज की। इसी प्रकार 2014 के लोकसभा चुनाव में दिनेश कश्यप ने एक लाख 26 हजार वोटों से जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया था। इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया और इस चुनाव में कश्यप परिवार को 21 साल बाद लोकसभा की चुनावी राजनीति से बाहर होने की विवशता का सामना करना पड़ रहा है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports