विदेशी मुद्रा भंडार 401 अरब डॉलर के पार


मुंबई  । देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत एक मार्च को समाप्त सप्ताह में लगातार तीसरी साप्ताहिक बढ़त के साथ 2.56 अरब डॉलर बढ़कर पांच माह से अधिक के उच्चतम स्तर 401.77 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले गत 22 फरवरी को समाप्त सप्ताह में यह 94.47 करोड़ डॉलर बढ़कर 399.21 अरब डॉलर पर और 15 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 15 करोड़ दो लाख डॉलर बढ़कर 398.27 अरब डॉलर रहा था। एक मार्च को समाप्त सप्ताह में यह 22 सितंबर 2018 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी विदेशी मुद्रा भंडार के आकंड़ों के अनुसार, एक मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 374.06 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। स्वर्ण भंडार भी 48.87 करोड़ डॉलर बढ़कर 23.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 62 डॉलर बढ़कर 2.99 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 30 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.46 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports