15 को राहुल गांधी रायपुर में रहेंगे एक घंटा, पीसीसी नेताओं को दे सकते हैं चुनावी टिप्स


रायपुर । लोकसभा चुनाव की तैयारियों में आगे चल रही पीसीसी पदाधिकारियों को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 मार्च को महत्वपूर्ण चुनावी टिप्स दे सकते हैं। श्री गांधी 15 मार्च को रायपुर होते हुए बरगढ़ ओडिशा जाएंगे।  पीसीसी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 15 मार्च को ओडिशा के बरगढ़ में एक कार्यक्रम है। इसके अलावा वे एक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम में भी शरीक होंगे। उनके तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10 बजे रायपुर माना विमानतल पहुंचेंगे। 10.30 बजे से 11.30 बजे तक स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम रखा गया है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव विशेष रूप से शामिल होंगे। सूत्रों की माने तो कार्यक्रम के अंतराल के समय में श्री गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए इस दौरान वे महत्वपूर्ण टिप्स भी देंगे। विधानसभा चुनाव में जिस तरह से श्री बघेल और श्री सिंहदेव की जोड़ी ने अप्रत्याशित परिणाम दिया है, उससे आलाकमान काफी खुश हैं, लिहाजा लोकसभा चुनाव में भी दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। यहां के संक्षिप्त मेल-मुलाकात के बाद श्री गांधी और श्री सिंहदेव ओडिशा के लिए रवाना हो जाएंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports