कार्यकर्ताओं और काम के बल पर जीतेंगे सभी 11 सीटें : वोरा


  •  विधायक ने केंद्र को कोसा, गिनाई कांग्रेस की उपलब्धियां
दुर्ग । केंद्रीय चुनाव प्रचार समिति की बैठक में शहर विधायक अरुण वोरा ने आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतने का भरोसा जताया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनी एवं करनी में बड़ा फर्क है 2014 के चुनावों के पहले प्रचार के दौरान जितनी भी बातें उन्होंने कही थी एक भी वादे को भाजपा सरकार अमली जामा नहीं पहना सकी। अब 5 वर्ष बाद जनता पूछ रही है कहाँ है अच्छे दिन। उन्होंने मोदी सरकार की खामियां गिनाते हुए कहा कि मोदी जी ने कहा था काला धन वापस लाएंगे पर लोग उनकी चौकीदारी में देश से सफेद धन लेकर विदेशों में भाग गए। किसानों को लागत का डेढ़ गुना दाम, हर खाते में 15-15 लाख, राम मंदिर, धारा 370 जैसे भाजपा के सभी बड़े वादे अब जुमले साबित हो चुके हैं। आधी अधूरी तैयारी के साथ जीएसटी लगा कर छोटे और मंझोले व्यापारियों को सरकार ने सड़क पर ला दिया है, आधी रात की गई नोटबन्दी ने करोड़ों लोगों के रोजगार छीन लिए, जनधन में आनन फानन में खाते तो खुलवाए गए लेकिन 95 प्रतिशत खाते ऑपरेशनल नहीं हैं। राफेल जहाजों की खरीदी में मोदी सरकार ने देश का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला करते हुए 570 करोड़ के जहाजों को 1670 करोड़ में खरीदने का देश विरोधी फैसला लिया है। हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करके आई हुई सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी 45 वर्षों के इतिहास में सबसे ज्यादा है, उज्ज्वला योजना में एक बार गैस सिलिंडर बांट कर गरीबों को मिट्टी तेल देना बंद कर दिया गया पर गरीब लोग दोबारा गैस भरवाने में सक्षम नहीं हैं। भाजपा सरकार की नीतियों से गांव, गरीब, युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, किसान हर कोई परेशान है। वहीं दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कहा सो किया के सिद्धांत पर चल रही है सरकार बनते ही धान का समर्थन मूल्य 2500, किसानों की कर्ज माफी, लोहंडीगुड़ा के किसानों की जमीन वापसी, शिक्षकों के पदों में भर्ती और बिजली बिल आधा करके यह दिखा दिया है कि कांग्रेस सरकार वादे पूरे करने वाली सरकार है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है उनकी मेहनत से छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक दो तिहाई बहुमत हमें प्राप्त हुआ है अब लोकसभा चुनावों में भी हम कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के काम के बल पर सभी 11 सीटें जीत केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाने अपना योगदान देंगे। कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री सीजू एंथोनी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण तुलसी साहू, शहर आर एन वर्मा, भवरलाल जैन, आरएन वर्मा, तुलसी साहू, बेमेतरा जिलाध्यक्ष अविनाश राघव, राजेन्द्र साहू, सीजू एंथोनी, नीलेश चौबे, दीपक दुबे, जितेन्द्र साहू, अब्दुल गनी, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, जमुना साहू, करीम खान, शशिप्रभा गायकवाड़, शिवाकांत तिवारी, नंदकुमार सेन, अंशुल पाण्डेय आदि उपस्थित थे। समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports