शासकीय आदेश वायरल करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही : डीजीपी


  • सोशल मीडिया पर राज्य सरकार, पीएचक्यू, ईओडब्ल्यू के आदेश वायरल करने पर रोक 

रायपुर । सोशल मीडिया पर अब किसी भी तरह से शासकीय आदेश वायरल नहीं होंगे। शासकीय आदेशों को वायरल करते पाए जाने पर जहां संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही होगी तो वहीं कार्यवाही के लिए एडीजी, आईजी और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
राज्य के पुलिस प्रमुख डीजीपी डीएम अवस्थी ने इस आशय का आदेश 14 फरवरी को ही जारी कर दिया है। इसके तहत अब राज्य सरकार, पुलिस मुख्यालय और ईओडब्ल्यू के आदेश वायरल नहीं होंगे और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। डीजीपी श्री अवस्थी ने अपने लिखित आदेश में कहा कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी यदि शासकीय आदेश वायरल करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। इसके लिए एडीजी, आईजी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports