देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए मोदी सरकार जरुरी- अभिषेक


राजनांदगांव । सांसद अभिषेक सिंह आज राजनांदगांव प्रवास के दूसरे दिन डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुंदगांव में 6.50 लाख रु. की लागत से सांसद निधि से निर्मित सामुदायिक भवन एवं 4 लाख रु. की लागत से गली स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण किया ढ्ढ उल्लेखनीय है कि ये कार्य सांसद निधि से हुए है इसके अलावा 9 लाख रूपये की लागत से डेम की सफाई भी सांसद निधि से कराई गई है ढ्ढ सांसद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि जिस तरह जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे है इस रोकने के लिए और देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए मोदी सरकार जरुरी है ढ्ढ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ही इन आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और देश विरोधी ताकतों को माकूल जवाब देने के लिए सक्षम है। सांसद सिंह इसके पश्चात ग्राम रेंगाकठेरा में पशु औषधालय भवन एवं 9.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित खाद्यान्न भंडारण गोदाम भवन का लोकार्पण किया । उन्होंने यहां नया तालाब में पचरीकरण एवं नाली निर्माण सांसद निधि से कराने की घोषणा की । इस अवसर पर सिंह के साथ जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश गाँधी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा, जनपद अध्यक्ष किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, नरपत सिंह राजपूत, जितेन्द्र सिन्हा, दादूराम सोनकर, सरपंच धनेश्वरी भूपेंद्र वर्मा, कमल निर्मलकर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे । 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Recent in Sports